प्रयागराज: शिवकुटी पुलिस ने चोरी के मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, कब्जे से आभूषण सहित अन्य सामान बरामद
आर्मी क्षेत्र में चोरी करने वाले चार अभियुक्त विशाल कश्यप पुत्र शंकर लाल तथा अंकित कश्यप पुत्र शंकर लाल व सनी सोनकर पुत्र बैजनाथ निवासी बड़ी बगिया थाना कर्नलगंज तथा अजय सोनकर पुत्र लाल जी सोनकर निवासी ग्राम हनुमानगंज थाना हंडिया जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया है।आज मंगलवार को दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई है।