प्रयागराज: रेलवे द्वारा मरम्मत कार्य के लिए कीडगंज नई बस्ती स्थित डॉक्टर कौशल कान्वेंट स्कूल रेलवे डॉट पुल आज से 3 महीने के लिए बंद
प्रयागराज में रेलवे द्वारा मरम्मत कार्य कराए जाने के लिए कीडगंज नई बस्ती डॉक्टर कौशल कान्वेंट स्कूल रेलवे डॉट पुल आज मंगलवार से 3 महीने के लिए बंद कर दिया गया है। यह रास्ता कीडगंज को मुट्ठीगंज से जोड़ता है।बाराखंबा या काजल सिनेमा रोड से मुट्ठीगंज के लिए रास्ता लेना होगा। मंगलवार को करीब 3:30 बजे एक वीडियो सामने आया है,जिसमें मरम्मत कार्य किया जा रहा।