प्रयागराज: सिविल लाइंस स्थित आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान सलीम शेरवानी ने कहा, पहलगाम की घटना पर न करें राजनीति
समाजवादी पार्टी के गद्दावर नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी ने आज एक प्रेस को संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान सलीम शेरवानी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना का जिक्र किया।और कहां की वहां पर जो आतंकी घटना घटी है इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। इस दुखद घटना को लेकर कोई भी पार्टियां राजनीति न करें ।