जशपुर: बिना बिजली-डीजल के 80 एकड़ खेतों में सिंचाई, पोंगरो हाईड्रो पावर योजना बनी मिसाल
जशपुर जिले के किसानों को अब बिना बिजली और डीजल के सिंचाई की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल ब्लॉक के पोंगरो गांव में घुघरी नदी पर बनी हाईड्रो पावर पम्पिंग योजना का अवलोकन किया। सरगुजा संभाग की पहली इस नवाचारी परियोजना से करीब 135 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा और लगभग 80 एकड़ खेतों में सिंचाई हो सकेगी। 2 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से बनी य