मुखिया और मनरेगा पीओ पर 1 करोड़ रुपए की अवैध निकासी करने का लगा आरोप।
रोहतास जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच कर कार्रवाई हुई शुरू...चेनारी प्रखंड के फुलवरिया पंचायत के मुखिया सुशील कुमार के द्वारा अवैध तरीके से मनरेगा से निकाले गए करोड़ो रुपये बातें सामने आते ही जांच के लिए संबंधित अधिकारी फुलवरिया पहुंची। जहां मनरेगा पीओ तथा मुखिया सुशील के द्वारा मोबाइल फोड़ने व मारपीट की धमकी दी गई। इस तरह की अभद्र भाषा को देखते हुए उप मुखिया अजय कुमार तथा शिकायतकर्ता ग्रामीण मिथिलेश कुमार के द्वारा मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। तभी वीडियो बनाने से नाराज जिले से आए डीपीओ, पीआरएस और मनरेगा पीओ बिना जाँच किए चल दिए।