Public App Logo
#सपा कार्यालय पर राजभर समाज की बैठक, भाजपा व ओपी राजभर पर लगाए गंभीर आरोप #सिकन्दरपुर स्थित #समाजवादी पार्टी #कार्यालय पर गुरुवार को राजभर समाज की बैठक आयोजित हुई। #पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामदुलार राजभर ने कहा कि "भाजपा सरकार में गरीबों का हक लूटा जा रहा है। #दलितों, पिछड़ों के आरक्षण पर डकैती डाली जा रही है।" #उन्होंने #ओमप्रकाश #राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि "ओमप्रकाश राजभर सिर्फ अपने बेटों को सांसद और विधायक बनाने के चक्कर में पड़े हैं। राजभर समाज से उन्हें कोई मतलब नहीं है। चुनाव के 6 महीने पहले ही अपने दल के टिकटों की बोली लगवा रहे हैं, जो दैनिक भास्कर के स्टिंग में साबित हो चुका है। जिस दिन ओम प्रकाश राजभर आरक्षण की बात कर देंगे, उसी दिन भाजपा उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देगी।" उन्होंने दावा किया कि "सपा मुखिया अखिलेश यादव ही दलितों, पिछड़ों व गरीबों को उनका हक दिला सकते हैं।" #पूर्व विधायक छोटे लाल राजभर ने राजभर समाज के लोगों को आगाह करते हुए कहा कि "ओम प्रकाश राजभर हमारे समाज को बेच कर अपना तिजोरी भर रहे हैं। उन्हें सिर्फ अपने बच्चों को स्थापित करने से मतलब है।" #विधायक मो० #जियाउद्दीन रिज़वी ने कहा कि "मैं हमेशा से राजभर समाज का सम्मान किया है, जिसके कारण राजभर समाज के सैकड़ों लोग समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। मैं वचन देता हूं कि राजभर समाज के लोगों का आजीवन सम्मान करूंगा। उनके सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दूंगा।" बैठक को चंद्रबली राजभर, गुरुजलाल राजभर, अवधेश राजभर, राधे श्याम राजभर, हीराल राजभर, हरेराम राजभर, रामजीत राजभर , आदि दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। - Sikanderpur News