सुल्तानगंज: मिरहट्टी में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों को नहीं मिली पूर्व सूचना; एक भी आवेदन का नहीं हुआ निष्पादन
सुल्तानगंज। मिरहट्टी पंचायत के पंचायत भवन में मंगलवार को जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों से आवेदन लिए गए। हालांकि, कई विभागों के अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित होने की पू