पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- भेड़िया चाहे कितना भी खाल ओढ़ ले, अपना चेहरा नहीं बदल सकता
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए राजद नेताओं पर करारा हमला बोला है।दिलीप जायसवाल ने कहा कि भेड़िया चाहे कितना भी खाल ओढ़ ले वह अपना चेहरा नहीं बदल सकता।दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि आज राजद ने यह बता दिया कि 2005 के पहले लालू प्रसाद यादव का जंगलराज शासन था,आज भी विपक्ष वही है कोई नयापन उसमें नहीं है।