पटना ग्रामीण: मरीन ड्राइव के पास प्रशांत किशोर के द्वारा बनवाए जा रहे टेंट को पुलिस ने हटवाया, आमरण अनशन करने की थी तैयारी
मरीन ड्राइव के पास एक निजी जमीन पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के द्वारा टेंट बनवाया जा रहा था। प्रशासन को सूचना मिली थी कि इस टेंट में प्रशांत किशोर आमरण अनशन करने वाले हैं। जिसके बाद रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे इस टेंट को पुलिस ने हटवा दिया। मौके पर प्रशांत किशोर के समर्थकों ने बताया कि यहां पर कोई आमरण अनशन या प्रदर्शन होने वाला नहीं था।