सहारनपुर: सहारनपुर लोकसभा के कांग्रेस सांसद ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहा- राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे
सहारनपुर लोकसभा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोप तथ्यों पर आधारित हैं। राहुल गांधी इसके लिए माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के दस्तावेजों का सत्यापन कर तथ्य पेश किए हैं।