सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के तहत कोर्ट रोड स्थित पेट्रोल पंप का किया आकस्मिक निरीक्षण
सहारनपुर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने, हेलमेट ना पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु पर अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलाया गया। सोमवार दोपहर 2:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कोर्ट रोड स्थित पेट्रोल पंप का आकस्मिक निरीक्षण किया।