बहोरीबंद: बाकल में आयोजित जन विश्वास अभियान में 69 आवेदन, मौके पर ही अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
बाकल तहसील परिसर में जिला स्तरीय विशेष अभियान “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” आयोजित किया गया। झमाझम बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याएं लेकर तहसील परिसर पहुंचे। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निराकरण के लिए मौके से ही संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। के दौरान कुल 69 आवे