विशिष्ट न्यायालय पोक्सो प्रकरण प्रथम हनुमानगढ़ ने गुरुवार को नाबालिग लडक़ी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में एक युवक को दोषी करार दिया। उसको 20 साल कठोर कारावास तथा कुल एक लाख 15 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। राज्य की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक सम्पतलाल गुप्ता ने पैरवी की।