सैदपुर: सीबीआई के पूर्व निदेशक पहुँचे सादात, कहा- सनातन हमारी असली पहचान, शिक्षा से ही बनेगा सशक्त समाज
भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन और सर्वजन सनातन पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सादात नगर स्थित मैरिज हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि CBI के पूर्व निदेशक व पूर्व IPS अधिकारी तथा सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. नागेश्वर राव ने युवाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, सनातन संस्कृति और जनकल्याण से जुड़े मुद्दे उठाए।