कवर्धा: कवर्धा नया बस स्टैंड के पास बागेश्वर बाबा ने पहले दिन सुनाई हनुमान कथा, लाखों की संख्या में कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु
कवर्धा के नया बस स्टैंड के पास तीन दिवसीय हनुमान कथा का आयोजन किया जा रहा है। हनुमान कथा के अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पहले दिन लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को हनुमान जी की कथा सुनाई। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन धर्म से जुड़े रहने की सभी श्रद्धालुओं से अपील की।