कांके: जेपीएससी कार्यालय के बाहर एफएसओ और सीडीपीओ परिणाम जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Nov 17, 2025 जेपीएससी कार्यालय के बाहर सोमवार दोपहर करीब दो बजे एफएसओ और सीडीपीओ रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा आयोजित हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आयोग की ओर से न तो परीक्षा परिणाम जारी किया गया है और न ही किसी निश्चित समयसीमा की घोषणा की गई है, जिससे उम्मीदवारों में गहरी निराशा और असंत