कांके: मोराबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप ट्रॉफी और टी-शर्ट का अनावरण किया गया
Kanke, Ranchi | Nov 17, 2025 मोराबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप ट्रॉफी और टी-शर्ट का अनावरण हुआ। इस मौके पर मौजूद खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने ट्रॉफी और टी-शर्ट का अनावरण किया। इस मौके पर खेल निदेशक शेखर जमुआर सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।