कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय बैठक हुई
Kanke, Ranchi | Nov 17, 2025 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है जबकि महागठबंधन पूरी तरह से धराशाई हो गया।