कांके: पिठोरिया चौक में लगातार जाम लगने से पुलिस प्रशासन सख्त, पुलिस ने जाम स्थल का निरीक्षण किया
Kanke, Ranchi | Nov 17, 2025 पिठोरिया चौक में लगातार जाम लगने से पुलिस प्रशासन सख्त है। पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे जाम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सख़्त हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस ने पिठोरिया चौक समेत आसपास के प्रमुख चौक-चौराहों पर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटवाया गया।