अम्ब: महाराणा प्रताप महाविद्यालय अंब के तीन कर्मचारियों को जनगणना में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान
महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब के दो प्राध्यापक और एक लैब अटेंडेंट को जनगणना के प्रथम चरण में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए नगर पंचायत अंब द्वारा सम्मानित किया गया है। प्रमुख अधिकारियों ने इस राष्ट्रीय कार्य में कर्मचारियों की समयबद्धता और निष्ठा की प्रशंसा की।