वाराणसी में बिजली चोरी का वीडियो वायरल: 3
लाख में मामला रफा-दफा करने का आरोप
वाराणसी के भेलूपुर प्रथम डिवीजन में बिजली चोरी पकड़ने के बाद रुपए लेकर मामला रफा-दफा करने का प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विभाग में इसे लेकर काफी चर्चा है। वाराणसी जोन (प्रथम) के मुख्य अभियंता अरविंद कुमार सिंघल ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। मीटर के पेपर और वीडियो मिले हैं। यह गंभीर प्रकरण है, जांच के आदेश दिए गए हैं।