वाराणसी में पार्क में किशोरी का शव मिला: मां बोली- मेरी बेटी की हत्या हुई, पुलिस ने सादे पेज पर लगवाया अंगूठा
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के आईपी विजया मॉल के सामने पार्क में किशोरी प्रिया का संदिग्ध हाल में शव मिला था। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रविवार रात थाने पर हंगामा किया। परिजनों के अनुसार पुलिस इसे खुदकुशी करार दे रही है। जबकि बेटी कभी खुदकुशी कर ही नहीं सकती। बेटी की हत्या की गई है।