राजातालाब थाना क्षेत्र स्थित बगीचे में आम की पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी
राजातालाब थाना अंतर्गत कचहरिया गांव में सोमवार की भोर में आम के बगीचे में लगभग 32 वर्षीय कैलाश पटेल नामक युवक आम की पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई तथा पत्नी आंचल पटेल सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।