वाराणसी में छज्जा गिरने से घायल बच्ची की मौत BHU ट्रामा सेंटर में चल रहा था इलाज
वाराणसी के रामनगर में मच्छरहट्टा के बहेलिया बस्ती में गुरुवार को बारजा गिरने से घायल डेढ़ साल की बच्ची पायल की रविवार की देर रात बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई बताया जा रहा कि वह तीन दिन से कोमा में थी। पायल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिछले तीन माह से पायल अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रही थी।