विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भगवानपुर और रामनगर में तीन परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने आज भगवानपुर में परमहंस आश्रम के गेट के पास पटेल नगर कॉलोनी में 16.40 लाख रुपये की लागत से 233.80 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्षद अमित सिंह 'चिंटू' ने पूजन कर नारियल फोड़ा और शिलापट्ट का अनावरण भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष व कैन्ट विधानसभा संयोजक अभिषेक मिश्रा ने किया।