गरीब कमजोर बच्चों एवं लड़कियों के मदद के लिए सामने आया श्रेया ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, आवास, शिक्षा और विवाह में करेगा मदद
गरीबों के कल्याण एवं उनके उत्थान को लेकर सरकार के साथ-साथ सामाजिक लोगों द्वारा कार्य किए जाते हैं। इसी के तहत श्रेया ग्रुप ऑफ फाउंडेशन गरीब परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर हाई एजुकेशन एवं शादी तक की खर्चा उठाएगा। पिछले चार सालों से सैकड़ों आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मदद कर रहा है।