रॉबर्ट्सगंज: राबर्टसगज में हुई अपना जनता पार्टी की बैठक, जिलाध्यक्ष रहे उपस्थित
राबर्ट्सगंज के रेलवे फाटक स्थित बुद्ध विहार में अपनी जनता पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने की, जबकि संचालन युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शशिकांत मौर्य ने किया,बैठक में जिला अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक और किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।