पाटन: नूनसर चौकी प्रभारी ने पुलिस बल को दी रात्रि गश्त में तेज़ी लाने की हिदायत, संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग के निर्देश
नूनसर चौकी प्रभारी विपिन तिवारी ने रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि गश्त में तेजी लाई जाए। साथ ही संवेदनशील स्थानों की भी विशेष चेकिंग हो जिससे कि आपराधिक वारदातों को रोका जा सके और अपराधियों की धर पकड़ भी हो।चौकी प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का गंभीरता से पालन हो रहा है।