लखीसराय: नया बाजार पचना रोड चौक पर प्रतिमा मिलन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
लखीसराय। नया बाजार पचना रोड चौक पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान छोटी दुर्गा स्थान एवं बड़ी दुर्गा स्थान की प्रतिमाओं का मिलन कराया जाता है। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। भीड़ को नियंत्रित करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।