कनवास: संदीप हत्याकांड मामले में सर्व ब्राह्मण समाज ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन, उपखण्ड कार्यालय में SDM को सौंपा ज्ञापन
Kanwas, Kota | May 24, 2025 कनवास कस्बे में हुए संदीप हत्याकांड मामले में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज व सर्व समाज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे चमन चौराहे पर एकत्रित हुए। वहां से प्रदर्शन करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम रामवतार मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।