कनवास: कनवास में हत्या के 2 आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार किया गया, अवैध मकानों और दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया
Kanwas, Kota | May 19, 2025 कनवास में चाकू मारकर युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पुराने थाने के पास भाट मोहल्ले मकान और चमन चौराहे के पास स्थित मकान और दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इधर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले अतीक और उसके साथी दीपक को रविवार देर रात करीब 11 बजे कोटा से गिरफ्तार कर लिया।