कनवास: आमली झाड़ में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ पंच कुंडीय हवन के साथ सम्पन्न
Kanwas, Kota | May 20, 2025 कनवास के आमली झाड़ काकड़ के हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा यज्ञ पूर्णाहुति के साथ मंगलवार शाम करीब 6 बजे संपन्न हुआ। कथा वाचक आचार्य योगराज योगी महाराज के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ को विराम दिया गया। इस दौरान पंच कुंडीय हवन कुंड की बोली लगाई गई।