कनवास: कनवास में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम और दुकान में लगाई आग
Kanwas, Kota | May 18, 2025 कनवास कस्बे में रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संदीप शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद तनाव की स्थिति हो गई है। विरोध में आक्रोशित लोगों ने एक दुकान में आग लगा दी। बाजार बंद करवाकर दुकानों के बाहर टायर जलाए। वही संदीप के शव को रखकर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर पुलिस आरोपी अतीक की तलाश कर रही है।