कनवास: देवली मांजी पुलिस ने आंवा तिराहा से ₹4 लाख 40,000 कीमत की 22 ग्राम स्मेक के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, कार की जब्त
Kanwas, Kota | May 22, 2025 कनवास क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 22 ग्राम स्मेक बरामद कर एक कार को जब्त किया है। आरोपीयो से बरामद स्मेक की अन्तराष्ट्रीय कीमत 4 लाख 40 हजार रूपये है। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे जारी प्रेस नोट जारी कर दी है।