गिरिडीह: कुसमाटांड में आशा मरांडी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफ़सिल थाना क्षेत्र के कुसमाटांड में आशा मरांडी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सोमवार शाम 4 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि समय रहते ईसके घर वाले इसे सदर अस्पताल ले आए।जहां उसका इलाज चल रहा है।बताया गया कि लखन मरांडी की 18 वर्षीय पुत्री आशा मरांडी का अपने माता पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।