गिरिडीह: मोहली चुवा में संदिग्ध परिस्थिति में पति-पत्नी आग में झुलसे, इलाज के बाद धनबाद रेफर
नगर थाना क्षेत्र के मोहली चुवा में संदेहास्पद स्थिति में एक पति पत्नी आग में झुलस गए। सदर अस्पताल में इलाज के बाद रविवार शाम 7 बजे दोनों को धनबाद रेफर कर दिया गया।बताया गया कि जलती हुई मोमबत्ती से चंदन डोम की पत्नी गीता देवी के कपड़े में आग लग गई। जिससे गीता के कपड़े में आग पकड़ लिया। इसे बचाने में इसका पति चंदन डोम भी झुलस गया।