गिरिडीह: महापर्व छठ को लेकर पचंबा और आस-पास के क्षेत्रों में लोग पूजन सामग्री की खरीदारी में व्यस्त
महापर्व छठ को लेकर पचंबा मुख्यालय और आस पास के क्षेत्र सोमवार सुबह 7 बजे से ही लोग पूजन सामग्री की खरीदारी में व्यस्त हो गए जो दोपहर तक चलता रहा। व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ से बाजार गुलजार रहा। सूप, दौरा, फल, नारियल, ईख, केला, नींबू, दीपक और वस्त्र की दुकानों पर खरीदारों की लंबी कतारें लगी रहीं।