गिरिडीह: जरीडीह में जेसी बोस यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कॉलेज की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू
जमुआ रोड़ के जरीडीह में जेसी बोस यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कॉलेज की बाउंड्री वॉल के निर्माण का कार्य सोमवार सुबह 9 बजे से प्रारंभ हो गया।बताया गया कि जारीडीह स्थित जेसी बोस यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित 75 एकड़ भूमि पर लगभग 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। विश्वविद्यालय परिसर का अधिकांश कार्य अंतिम चरण में है।