गिरिडीह: चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर सोमवार सुबह 8 बजे सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी ने बानियाडीह छठ घाट का निरीक्षण किया
चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर सोमवार को 8 बजे सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी जी.एस.मीणा ने बानियाडीह छठ घाट का निरीक्षण किया और साफ-सफाई तथा लाइटिंग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान स्थानीय समिति के सदस्य भी मौजूद रहे, जो सड़कों की मरम्मत,गड्ढों को भरने और घाटों की सफाई में सक्रिय रूप से जुटे हैं।