धरियावद: पंचायत राज चुनाव के लिए वार्ड-15 पंचायत समिति सदस्य को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
पंचायत समिति धरियावद के पंचायत समिति सदस्य वार्ड संख्या 15, खूँता के अंतर्गत भाजपा मंडल मूंगाणा-पारसोला की महत्वपूर्ण बैठक अंबा माता जी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के तहत इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। साथ ही संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति एवं चुनाव संबं