गुन्नौर: भकरौली में केवट लीला का भावपूर्ण मंचन, एएसपी ने की सुरक्षा व्यवस्था की परख
भकरौली के रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम और केवट के संवादों को भावुकता से प्रस्तुत किया गया। संभल के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और दर्शकों से शांति बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।