झांसी: नगर निगम के पीछे 13 मकानों को न्यायालय के आदेश पर खाली कराने पहुंची पुलिस, क्षेत्रवासियों ने किया हंगामा
Jhansi, Jhansi | May 29, 2025 नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम के पीछे न्यायालय द्वारा 13 मकानों को खाली करने के आदेश पर पहुंची पुलिस और न्यायालय कर्मियों को देख वहां रह रहे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का भारी विरोध देख पुलिस और न्यायालय ने कार्यवाही रोक दी। हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि अभी न्यायालय में तारीख चल रही है। लेकिन यह लोग जबरन दखल देकर कब्जा करना चाह रहे हैं।