रामपुर मनिहारन: चतुर्दशी पर मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकली, आकर्षक झांकियों और जयकारों से गूंजा कस्बा, डोले का जगह-जगह स्वागत
रामपुर मनिहारान में शनिवार शाम को चतुर्दशी पर्व के पावन अवसर पर कस्बे में मां भगवती की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और मां दुर्गा के जयकारों ने पूरे कस्बे को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।