आज समाहरणालय सभागार में बिहार विधान परिषद कोसी स्नातक निर्वाचन 2026 के अंतर्गत मतदान दलों के सभी पदाधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न हुआ पीठासीन पदाधिकारी 15 प्रथम मतदान पदाधिकारी 15 द्वितीय मतदान पदाधिकारी 15 तृतीय मतदान पदाधिकारी 15 स्टेटिक दंडाधिकारी 16 एवं 16 माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण हुआ प्रशिक्षण पीपीटी के माध्यम से जिला प्रशिक्षण कोषांग द्वारा आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी के कार्य एवं दायित्व की जानकारी दी गई पीठासीन पदाधिकारी मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान दिवस के सभी कार्यों की विस्तृत प्रशिक्षण प्राप्त किया।
मतदान बैलट पेपर के माध्यम से होगा।
मतदाता आयोग द्वारा आवंटित बैगनी रंग के कलम से वरीयता क्रम में मत पत्र पर अपना मत देंगे
प्रथम मतदान पदाधिकारी मतदाताओं को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मत देने के लिए चिन्हित करेंगे जिसका सत्यापन मतदान अभिकर्ता मतदान केंद्र पर करेंगे द्वितीय मतदान पदाधिकारी मतदाताओं को वैलेट पेपर जारी करेंगे एवं प्रतिपादन पर मतदाता का क्रम संख्या एवं हस्ताक्षर लेंगे तृतीय मतदान पदाधिकारी मैट पीटी एवं कलाम के प्रभारी होंगे जो बारी-बारी से मतदाता को मतदान कक्ष के अंदर मत देने के लिए भेजेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदाता मत देने के बाद बेल्ट पेपर को मतदान पेटी में डाल रहे हैं
द्वितीय पाली के प्रशिक्षण में स्टेटिक दंडाधिकारी एवं माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न हुआ स्टेटिक दंडाधिकारी को मतदान केंद्र पर विधि व्यवस्था संधारण मतदाताओं को पंक्तिबद्ध करना चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के कार्यालय की निश्चित दूरी की जांच भेदभाव को नियंत्रित करना मत की गोपनेता से संबंधित जानकारी दी गई साथ ही साथ मतदान समाप्ति के बाद पीठासीन पदाधिकारी को साथ लेकर बज्रगृह जिला स्कूल पूर्णिया तक साथ जाने का रूट चार्ट के अनुसार निर्देशित किया गया
माइक्रो आब्जर्वर को बताया गया कि वह प्रेषक महोदय के निर्देशानुसार मतदान केंद्र पर कार्य करेंगे लगातार वीडियो ग्राफी कराई जानी है जिसकी मॉनिटरिंग वह स्वयं करेंगे अपने प्रपत्र जिसमें 11 बिंदु का कॉलम निश्चित है को भरकर प्रेक्षक महोदय के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर जमा करेंगे जिसकी समीक्षा स्वयं प्रेक्षक महोदय द्वारा की जाएगी
Banka, Bihar | Oct 6, 2026