नवादा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार, 7 मोबाइल व फिंगरप्रिंट मशीन बरामद
Nawada, Nawada | May 6, 2026 जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को वारिसलीगंज थाना की टीम ने छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों ग्राम चनपुर (ईंट भट्ठा के पास) और नारोमुरार दुर्गा मंदिर के समीप बगीचा में की गई।