गाज़ियाबाद: मतगणना कर्मियों के लिए मोहन नगर स्थित एक कॉलेज के अंदर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज के अंदर मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 4 जून को मतगणना होनी है, जिसके लिए मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे मतगणना वाले दिन कार्य को आसानी से और गुणवत्ता पूर्ण किया जाए, जिससे मतगणना की प्रक्रिया में कोई समस्या नहीं हो।