गाज़ियाबाद: पार्क में बच्चों को खेलने के लिए मना करने पर अभद्रता करके दी जान से मारने की धमकी, मोदीनगर पुलिस की हिरासत में आया आरोपी
मोदीनगर थाना क्षेत्र में पार्क में बच्चों को खेलने के लिए मना करने पर बड़ा विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में लोकेश कुमार डोढी नाम के व्यक्ति की ओर से देर रात्रि पार्क में खेल रहे बच्चों को पार्क में आने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलकित एवं पुलकित कौशिक की पत्नी के द्वारा वादी लोकेश कुमार से मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई।