गाज़ियाबाद: थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की हिरासत में आया जीएस-7 सोसाइटी के सामने एक्सिडेंट करके फरार हुआ थार वाहन चालक
क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में GS-7 सोसाइटी के सामने थार गाड़ी चालक द्वारा टक्कर मारकर फरार होने के मामले में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने थार गाड़ी के 37 वर्षीय चालक सक्षम त्यागी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सक्षम ने जीएस-7 सोसाइटी के सामने टक्कर मारी थी तथा उक्त गाड़ी को महागुन मस्कट की सोसाइटी पार्किंग में खड़ी करके फरार हो गया था।