गाज़ियाबाद: साहिबाबाद पुलिस और स्वाट टीम की देर रात चैन स्नेचिंग करने वाले आरोपी के साथ हुई मुठभेड़, घायल अवस्था में हुआ गिरफ्तार
थाना साहिबाबाद और स्वाट टीम ट्रांस हिंडन जोन की संयुक्त पुलिस टीम की सोमवार देर रात दिल्ली Ncr क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में चैन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले फैजान नाम के अभियुक्त के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।