गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम में पंम्पिंग सेट पर नहाने गए व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत, बिजली के तार पर लोअर टांगते समय लगा था झटका
थाना इंदिरापुरम की कनावनी चौकी क्षेत्र में स्थित सूरज गौशाला के पास बने एक फार्म हाउस के अंदर पंम्पिंग सेट पर नहाने के लिए पहुंचे मनोज नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। एसीपी इंदिरापुरम ने बताया कि मृतक मनोज मूल रूप से थाना विजयनगर के कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला था।